PAK vs NZ: बाबर आजम का छलका दर्द, कहा- श्रृंखला के अचानक रद्द होने से बहुत निराश हूं

न्यूजीलैंड के सुरक्षा खतरे का हवाला देकर दौरा रद्द करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह इससे बहुत निराश हैं जबकि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड पर उनके देश में खेल की हत्या करने का आरोप लगाया.

बाबर आजम (Photo Credits: Getty Images)

रावलपिंडी, 17 सितंबर: न्यूजीलैंड के सुरक्षा खतरे का हवाला देकर दौरा रद्द करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह इससे बहुत निराश हैं जबकि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड पर उनके देश में खेल की हत्या करने का आरोप लगाया. न्यूजीलैंड ने एक भी गेंद खेले बिना दौरा रद्द कर दिया और यह 18 साल में उसका पाकिस्तान के खिलाफ पहला दौरा था जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला शामिल थी. कोविड-19 खतरे को ध्यान में रखते हुए इस श्रृंखला के लिये 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी.

आजम ने शुक्रवार की घटनाओं पर निराशा जतायी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ श्रृंखला के अचानक रद्द होने से बेहद निराश हूं, यह लाखों पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मुस्कान वापस ला सकता था.’’ उन्होंने कहा,"मुझे हमारी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है. वे हमारा गौरव हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान जिंदाबाद.’’ वहीं शोएब अख्तर ने गुस्से में कहा, ‘‘न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट की हत्या कर दी.’’ अख्तर ने कहा कि न्यूजीलैंड को याद रखना चाहिए था कि ‘‘क्राइस्टचर्च हमले में नौ पाकिस्तानी मारे गये थे.’’

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK ODI Series: बाबर आजम ने वनडे में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, Virat Kohli आसपास भी नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान तब न्यूजीलैंड के साथ मजबूती से खड़ा रहा. पाकिस्तान ने कोविड-19 की खराब परिस्थितियों में न्यूजीलैंड का दौरा किया जबकि उस दौरे पर न्यूजीलैंड अधिकारियों ने इतना खराब व्यवहार किया था.’’ लगातार दो ट्वीट में अख्तर ने लिखा, ‘‘यह महज असत्यापित खतरा था, इस पर चर्चा की जा सकती थी. प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से बात करके आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी इससे इनकार कर दिया गया.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘पाकिस्तान ने पूरी सुरक्षा के साथ दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की मेजबानी की.’’ एक अन्य सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने इसे ‘पूरे देश के लिये दुखद खबर’ करार दिया. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी पीएसएल में खेल चुके हैं। सैमी ने कहा कि उन्हें कभी भी पाकिस्तान असुरक्षित नहीं लगा.

यह भी पढ़ें- Eid Mubarak 2021: विराट कोहली, राशिद खान और बाबर आजम सहित इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी ईद की बधाई

सैमी ने ट्वीट किया, ‘‘ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुरक्षा कारणों से श्रृंखला रद्द होने की खबर सुनकर निराश हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले छह वर्षों से पाकिस्तान में खेल रहा हूं और वहां का दौरा करना सुखद अनुभवों में से एक रहा है. मुझे वहां हमेशा सुरक्षित महसूस हुआ. यह पाकिस्तान के लिये गहरा झटका है.’’ पीएसएल में खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी ग्रांट इलियट और शेरफाने रदरफोर्ड ने भी श्रृंखला रद्द होने पर निराशा व्यक्त की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी