जरुरी जानकारी | ब्रिटेन के साथ एफटीए पूरा होने के बेहद करीबः सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न होने के बेहद करीब है जबकि कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न होने के बेहद करीब है जबकि कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

सीतारमण ने यहां बी20 शिखर सम्मेलन में कारोबारी दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये वैश्विक निवेशकों को भारत में आकर्षित करने का इरादा रखता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत कई देशों के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं।

सीतारमण ने कहा, "ब्रिटेन के साथ एफटीए समझौता पूरा होने के बेहद करीब है। मुझे लगता है कि कनाडा के साथ बातचीत भी सही दिशा में बढ़ रही है और इसके जल्द पूरा होने की मुझे उम्मीद है।"

वित्त मंत्री ने कहा कि विभिन्न देशों के साथ व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने में वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पश्चिमी देश से एफटीए पर सहमति यह दर्शाती है कि भारत ऐसे कई समझौतों के लिए तैयार है। एक-दूसरे के साथ जुड़ने का दोनों ही पक्षों को लाभ होना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\