खेल की खबरें | वीनस, राडुकानू और ओसाका यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जून में अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाली वीनस को ऑर्थर ऐस स्टेडियम में अपनी छोटी बहन सेरेना की तरह दर्शकों का अपार समर्थन नहीं मिला और सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सीधे सेटों में भी हार गई।

जून में अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाली वीनस को ऑर्थर ऐस स्टेडियम में अपनी छोटी बहन सेरेना की तरह दर्शकों का अपार समर्थन नहीं मिला और सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सीधे सेटों में भी हार गई।

वीनस को मंगलवार को खेले गए मैच में एलिसन वैन उयतवांक से 6-1, 7-6 (5) से हार झेलनी पड़ी। सेरना जहां संन्यास लेने की बात कर चुकी है वहीं वीनस ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।

वीनस 2020 से पहले कभी यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर नहीं हुई थी। उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था।

इस बीच राडुकानू पहले दौर में हारने वाली केवल तीसरी यूएस ओपन चैंपियन बन गई। उन्हें एलिज़े कॉर्नेट ने 6-3, 6-3 से हराया।

राडुकानू ने पिछले साल क्वालीफायर के रूप में यूएस ओपन में भाग लिया था और वह चैंपियन बनने में सफल रही थी लेकिन इस बार कॉर्नेट के सामने उनकी एक नहीं चली।

यूएस ओपन में दो खिताब जीतने वाली ओसाका भी सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई। उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता डेनियल कॉलिन्स ने मध्यरात्रि के बाद समाप्त हुए मैच में 7-6 (5), 6-3 से पराजित किया।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका इस साल फ्रेंच ओपन में भी पहले दौर में हार गई थी जिससे वह रैंकिंग में 44वें स्थान पर खिसक गई। कॉलिन्स के खिलाफ इस मैच से पहले उनका रिकॉर्ड 3-0 था लेकिन इस बार उनकी 19वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के सामने एक नहीं चली।

पुरुष एकल में 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 21 वर्षीय रिंकी हिजिकाता को 4-6, 6-2, 6-3, 6-3 से हराया।

नडाल मैच के दौरान किसी तरह से चोट से परेशान नहीं दिखे। उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस साल विंबलडन से नाम वापस ले लिया था।

महिला एकल में वान उयतवांक का सामना अब क्लारा ब्यूरेल से होगा, जिन्होंने विंबलडन चैंपियन एलेना रयबाकिना को 6-4, 6-4 से हराया।

महिला वर्ग में 2017 की चैंपियन स्लोएन स्टीफेंस, नंबर एक इगा स्विएटेक, नंबर छह आर्यना सबालेंका, नंबर आठ जेसिका पेगुला, नंबर नौ गार्बिने मुगुरुजा, नंबर 13 बेलिंडा बेनसिच और नंबर 22 करोलिना प्लिस्कोवा भी आगे बढ़ने में सफल रही।

पुरुष वर्ग में जिन खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई उनमें 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच, नंबर तीन कार्लोस अल्काराज़, नंबर सात कैमरन नोरी, नंबर आठ ह्यूबर्ट हर्काज़, नंबर नौ आंद्रे रुबलेव, नंबर 11 यानिक सिनर और नंबर 17 ग्रिगोर दिमित्रोव शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\