खेल की खबरें | वेंकटेश के पांच विकेट, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 रन पर किया ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यम तेज गेंदबाज एम वेंकटेश के पांच विकेट की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड को 116 रन पर आउट कर दिया ।

बेंगलुरू, 31 जनवरी मध्यम तेज गेंदबाज एम वेंकटेश के पांच विकेट की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड को 116 रन पर आउट कर दिया ।

कर्नाटक ने बिना किसी नुकसान के 123 रन बना लिये थे ।

बाईस वर्ष के वेंकटेश ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का कप्तान मयंक अग्रवाल का फैसला सही साबित कर दिया । उन्होंने अवनीश सुधा (17) और दीक्षांशु नेगी (नौ) को सस्ते में आउट किया ।

वी कावेरप्पा ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (1) को पवेलियन की राह दिखाई । आदित्य तारे (14) उनका दूसरा शिकार बने ।

उत्तराखंड के लिये कुणाल चंदेला (31) ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे । वेंकटेश ने 47वें ओवर में अखिल रावत (14) और अभय नेगी (1) को आउट किया । उन्होंने चंदेला को मनीष पांडे के हाथों लपकवाकर उत्तराखंड की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

जवाब में कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (54) और मयंक अग्रवाल (65) क्रीज पर डटे हुए हैं । समर्थ ने सात चौके लगाये जबकि अग्रवाल ने नौ चौके और एक छक्का जड़ा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू