देश की खबरें | ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तीर्थ स्थलों की सूची में वेलंकन्नी गिरजाघर भी होगा शामिल: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि ईसाई समुदाय की मांग पर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तीर्थ स्थलों की सूची में तमिलनाडु स्थित वेलंकन्नी गिरजाघर को भी जोड़ा जाएगा।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि ईसाई समुदाय की मांग पर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तीर्थ स्थलों की सूची में तमिलनाडु स्थित वेलंकन्नी गिरजाघर को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तीर्थयात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली से अयोध्या ले जाने वाली पहली ट्रेन तीन दिसंबर को रवाना होगी।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ही योजना के तहत उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल किया था।

दिल्ली सरकार की तीर्थयात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि इस पहली ट्रेन में 1000 श्रद्धालु सवार होंगे और वह तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''दिल्ली के लोगों के लिए मेरे पास बहुत अच्छी खबर है। मैंने अयोध्या का दौरा किया था और जन्मभूमि जाकर श्री राम लला को नमन किया । मैंने भगवान श्री राम के दरबार में जो समय बिताया, मुझे दिव्यता और शांति का एहसास हुआ ।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''जैसे ही मैं परिसर से बाहर निकला, मेरे मन में केवल एक ही विचार था - भगवान, कृपया मुझे इस देश के प्रत्येक नागरिक को अयोध्या जाने और तेरे दरबार में प्रार्थना करने में मदद करने की शक्ति प्रदान करना। जैसे ही मैं दिल्ली वापस आया, हमने अपनी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर दोबारा गौर किया और अयोध्या को मार्गों की सूची में जोड़ा।''

उन्होंने कहा, ''आपको चिंता नहीं करनी चाहिए कि यदि बहुत अधिक आवेदन हैं, तो आपका नंबर नहीं आएगा। मैं सुनिश्चित करूंगा कि सभी दौरा करें। यदि ट्रेन की क्षमता से अधिक लोग हैं, तो हम रूट पर एक और ट्रेन लगाएंगे। अगर फिर भी आवेदक बच जाते हैं, तो हम तीसरी ट्रेन लगाएंगे। ''

केजरीवाल ने यह घोषणा भी की कि ईसाइयों की मांग पर सरकार जल्द ही योजना के तहत वेलंकन्नी गिरजाघर को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईसाई भाई कुछ तीर्थ स्थलों को योजना में शामिल करने का अनुरोध कर रहे थे। हमने तमिलनाडु स्थित वेलंकन्नी गिरजाघर को योजना में शामिल करने का फैसला किया है।’’

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत, दिल्ली सरकार पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार और तिरुपति जैसे स्थानों सहित 13 तीर्थ स्थलों पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा का पूरा खर्चा उठाती है। राष्ट्रीय राजधानी का कोई भी निवासी जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, वह स्थानीय विधायक से एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद योजना का लाभ उठा सकता है, जिसमें कहा गया हो कि वह विधायक के निर्वाचन क्षेत्र में रहता है। सरकार बुजुर्ग के साथ जाने वाले व्यक्ति की यात्रा का भी खर्च उठाती है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण यह योजना रोक दी गई थी, जिसे फिर बहाल किया जा रहा है। दिल्ली कैबिनेट ने नौ जनवरी, 2018 को ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को मंजूरी दी थी। 35,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना का अभी तक लाभ उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी