देश की खबरें | कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराये वाहन, आठ व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में शुक्रवार देर रात्रि छाये कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन आपस में टकरा गये जिससे आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

आगरा, 13 फरवरी आगरा में शुक्रवार देर रात्रि छाये कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन आपस में टकरा गये जिससे आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार व्यक्ति दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात्रि लगभग दो बजे की है। पुलिस ने बताया कि एक निजी आगरा से दिल्ली जा रही थी जिसमें बस लगभग 55-60 यात्री सवार थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक बस लेकर खंदौली अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे से निकल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर अधिक कोहरा होने की वजह से बस चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और उसने बस आगे चल रहे ट्रैक्टर में टकरा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बस के पीछे चले रहे कई वाहन आपस में टकरा गये। बस के टकराने से उसमें सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए।

थाना खंदौली इंसपेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में आठ यात्रियों को चोट आयीं, सभी का इलाज करवाकर उन्हें घर भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेवार बस चालक और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सूचना पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खंदौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायल सवारियों का इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\