जरुरी जानकारी | नए साल की शुरुआत में ही वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनवरी में शानदार बिक्री आंकड़े दर्ज करते हुए वाहन विनिर्माताओं ने नए साल की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की। अधिकांश कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में पिछले महीने अधिक बिक्री की है।

मुंबई, एक फरवरी जनवरी में शानदार बिक्री आंकड़े दर्ज करते हुए वाहन विनिर्माताओं ने नए साल की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की। अधिकांश कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में पिछले महीने अधिक बिक्री की है।

मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, हुंदै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री जनवरी, 2024 में साल भर पहले की तुलना में बढ़ी है।

मारुति सुजुकी बीते महीने अपना रिकॉर्ड बिक्री आंकड़ा हासिल करने में सफल रही। कंपनी की कुल वाहन बिक्री जनवरी में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,72,535 इकाई थी। यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री थी।

मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,70,214 वाहन हो गई, जो एक साल पहले के समान महीने में 1,51,367 इकाई थी।

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 84,276 इकाइयों की घरेलू बिक्री की जबकि जनवरी, 2023 में यह आंकड़ा 79,681 इकाइयों का था। इसकी कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 86,125 इकाई हो गई।

प्रमुख एसयूवी विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री जनवरी में साल भर पहले की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़कर 73,944 इकाई हो गई। वहीं यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले साल जनवरी के 32,915 वाहनों से 31 प्रतिशत बढ़कर 43,068 इकाई हो गई।

हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री जनवरी में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 67,615 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 62,276 इकाइयों की बिक्री की थी।

पिछले महीने हुंदै की घरेलू बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 57,115 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 50,106 इकाई थी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी जनवरी में 24,609 वाहनों की आपूर्ति के साथ अपनी अधिकतम मासिक बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल के 12,835 वाहनों से 92 प्रतिशत अधिक है।

इस बीच, दोपहिया वाहन खंड में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की कुल बिक्री जनवरी में 41.50 प्रतिशत बढ़कर 4,19,395 इकाई हो गई। इस दौरान घरेलू बिक्री 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,82,512 इकाई रही।

दिग्गज मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में दो प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 76,187 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 74,746 वाहन बेचे थे।

वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की कुल बिक्री सात प्रतिशत घटकर 15,939 इकाई रह गई जबकि पिछले साल के समान महीने में इसने 17,200 वाहन बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी