जरुरी जानकारी | वाहन ईंधन कीमतों में लगातार पांचवें दिन वृद्धि, प. बंगाल में डीजल का शतक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। देशभर के पेट्रोल पंपों पर वाहन ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। देशभर के पेट्रोल पंपों पर वाहन ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में यह 113.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में डीजल 96.32 रुपये और मुंबई में 104.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

यह लगातार पांचवां दिन है जबकि वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 18 और 19 अक्टूबर को पेट्रोल व डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। वहीं 18 अक्टूबर से पहले चार दिन तक लगातार वाहन ईंधन कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल शतक के पार जा चुका है। वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक डेढ़ दर्जन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। अब पश्चिम बंगाल भी इस सूची में शामिल हो गया है।

प. बंगाल के पुरुलिया, कृष्णानगर, बहरामपुर और कूच बिहार जिलों में डीजल शतक के पार हो चुका है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 28 सितंबर को वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया था। इससे पहले तीन सप्ताह तक वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था।

उसके बाद से पेट्रोल के दाम 21 बार बढ़ चुके हैं। इस दौरान पेट्रोल कीमतों में 6.4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 सितंबर से 24 बार में डीजल 7.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू