जरुरी जानकारी | कर्नाटक, राजस्थान में इसी सप्ताह दो कोविड फील्ड अस्पताल शुरू करेगी वेदांता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता इस सप्ताह कर्नाटक और राजस्थान में दो अत्याधुनिक कोविड-19 फील्ड अस्पताल शुरू करने जा रही है।

नयी दिल्ली, एक जून वेदांता इस सप्ताह कर्नाटक और राजस्थान में दो अत्याधुनिक कोविड-19 फील्ड अस्पताल शुरू करने जा रही है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में वह चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को चित्रदुर्ग में वेदांता केयर्स फील्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर में स्पेशियल्टी कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

दोनों वातानुकूलित अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए 100 बिस्तर होंगे। इनमें 90 बिस्तर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ और 10 वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ होंगे।

वेदांता पहले ही दिल्ली-एनसीआर और नया रायपुर में दो फील्ड अस्पताल रिकॉर्ड समय में शुरू कर चुकी है। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्थित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं नया रायपुर के अस्पताल का प्रबंधन बाल्को मेडिकल सेंटर द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह इस अस्पताल का उद्घाटन किया था।

वेदांता ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में 150 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी देशभर में कोविड-19 के मरीजों के लिए 10 फील्ड अस्पताल स्थापित कर रही है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\