जरुरी जानकारी | विभिन्न कारोबार को अलग करने से वेदांता परिसंपत्ति मालिक बनेगी: अनिल अग्रवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि विभिन्न कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव से कंपनी परिसंपत्ति प्रबंधक से परिसंपत्ति मालिक बनेगी। विभिन्न कारोबारों से जुड़ी वेदांता 15 से अधिक जिंसों का प्रतिनिधित्व करती है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि विभिन्न कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव से कंपनी परिसंपत्ति प्रबंधक से परिसंपत्ति मालिक बनेगी। विभिन्न कारोबारों से जुड़ी वेदांता 15 से अधिक जिंसों का प्रतिनिधित्व करती है।

इकाइयों को अलग करने से एल्युमीनियम, तेल एवं गैस, बिजली, स्टील और लौह सामग्री तथा मूल धातु में कारोबार वाली स्वतंत्र कंपनियां अस्तित्व में आएंगी। मौजूदा जस्ता और नये ‘इनक्यूबेटेड’ कारोबार वेदांता लि. के अंतर्गत बने रहेंगे।

अग्रवाल ने एक नवीनतम रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारे विस्तार के कदम हमारे कारोबारी मॉडल में बदलाव लाने की योजना के अनुरूप हैं। 15 से अधिक वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे विविध कारोबारों को अलग करने से हम परिसंपत्ति प्रबंधक से परिसंपत्ति मालिक के रूप में प्रगति करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है, वेदांता अपने परिसंपत्ति आधार को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है ताकि वह अपने प्रत्येक क्षेत्र में विश्व में अगुवा बन सके।’’

प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता लि. ने कर्जदाताओं से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में कारोबारों को अलग करने की योजना का प्रस्ताव दिया है। उसे इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।

वेदांता रिर्सोसेज की अनुषंगी वेदांता लि. को अपने कारोबारों को अलग करने के प्रस्ताव के लिए 75 प्रतिशत सुरक्षित कर्जदाताओं से मंजूरी मिल गई है। कारोबार को अलग करने से कंपनी की कॉरपोरेट संरचना को सरल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे वैश्विक निवेशकों के सीधे निवेश के लिए आगे आने की भी उम्मीद है।

कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 से अपने कारोबार में को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय के रूप में 1.9 अरब डॉलर का निवेश कर रही है।

वेदांता का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 3,606 करोड़ रुपये रहा। बेहतर मार्जिन और लागत में कमी के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,640 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू