जरुरी जानकारी | वेदांता ने स्टेट बैंक के साथ 10,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक कर्ज के लिये गठबंधन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक के साथ 10,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक बैंक समूह के जरिये दिये जाने वाले कर्ज के लिये गठबंधन किया है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक के साथ 10,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक बैंक समूह के जरिये दिये जाने वाले कर्ज के लिये गठबंधन किया है।

बड़ी राशि का कर्ज देने के लिये कई बैंक एक साथ मिलकर उसकी व्यवस्था करते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

वेदांता समह की अनुषंगी कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘वेदांता लिमिटेड ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर 10,000 करोड़ रुपये के बैंक समूह (सिंडीकेट) द्वारा दिये जाने वाले दीर्घकालिक कर्ज के लिये गठबंधन किया है। इसमें स्टेट बैंक समूह में अग्रणी भूमिका निभायेगा जबकि एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड इसमें सिक्युरिटी ट्रस्टी होगी जिसकी अवधि सात साल की होगी।’’

कंपनी ने कहा कि स्टेट बैंक ने अपने स्तर पर 5,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

सूचना में कहा गया है कि इस सुविधा का इस्तेमाल वेदांता की निकट भविष्य में की जाने वाली रिण प्रतिभूतियों की परिपक्वता को निपटाने और धातु एवं खनन क्षेत्र की इस कंपनी के पूंजी व्यय को पूरा करने के लिये किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी