वारयस: महाराष्ट्र भाजपा ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन, राकांपा ने किया पार्टी पर पलटवार

फडणवीस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विनोद तावड़े और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मिलकर नरीमन प्वाइंट पर पार्टी की राज्य इकाई के मुख्यालय में काले मास्क पहनकर, काले फीते बांधकर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

जियो

मुंबई, 22 मई भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ विपक्षी दल के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को नेतृत्व किया।

फडणवीस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विनोद तावड़े और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मिलकर नरीमन प्वाइंट पर पार्टी की राज्य इकाई के मुख्यालय में काले मास्क पहनकर, काले फीते बांधकर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

भाजपा के एक अन्य नेता आशीष शेलार ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के एक कार्यालय में ‘धरना’ प्रदर्शन किया।

भाजपा ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है वे कोरोना वारयस को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ ‘‘महाराष्ट्र बचाओ’’ प्रदर्शन में हिस्सा लें।

भाजपा नेताओं ने अपने पार्टी कार्यालयों के बाहर एकत्र होकर एक घंटे विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दोपहर में समाप्त हुआ।

इस बीच, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा ने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया।

राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि जब चिकित्सक, नर्सें, पुलिस और प्रशासन कोरोना वायरस नामक शत्रु से लड़ रहे हैं, तब ऐसे समय में भाजपा राजनीति के बारे में कैसे सोच सकती है?

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि भाजपा का महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उसे ही भारी पड़ेगा।

राकांपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर ‘महाराष्ट्रद्रोहीभाजपा’ हैशटैग चलाकर विपक्षी दल का विरोध किया और सवाल किया कि क्या वह कोविड-19 योद्धाओं का अपमान कर रही है और महाराष्ट्र के साथ ‘‘विश्वासघात’’ कर रही है?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\