देश की खबरें | राजस्थान में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान बृहस्पतिवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा जिसके तहत पूरे राज्य में जल संरक्षण के व्यापक काम होंगे।

जयपुर, चार जून राजस्थान में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा जिसके तहत पूरे राज्य में जल संरक्षण के व्यापक काम होंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों से इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

आधिकारिक बयान के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा (5 जून) के दिन शुरू हो रहे इस अभियान के अंतर्गत 20 जून तक विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेशभर में जल संरक्षण के व्यापक कार्य होंगे। बयान के अनुसार इन कार्यों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे यह अभियान जन आंदोलन बन सकेगा।

बयान के अनुसार इस अभियान के सफल संचालन के लिए 41 जिलों में मंत्रियों को लगाया गया है।

अभियान के पहले दिन 5 जून को प्रदेशभर में विभिन्न विभागों द्वारा नर्सरियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, तुलसी पौध वितरण, प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ, श्रमदान, जल स्रोतों की साफ-सफाई व मरम्मत, वंदे गंगा कलश यात्रा, नदी-बांध-सरोवर का पूजन एवं हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधरोपण की तैयारी के साथ-साथ कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं स्वीकृति जैसे प्रमुख कार्य किए जाएंगे।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर के जमवारामगढ़ पर वृक्षारोपण करेंगे। वहीं मोरी के निकट, रामगढ़ बांध पर श्रमदान करेंगे। बयान के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे। बयान के अनुसार इसके बाद उनका बूंदी के केशोरायपाटन और भरतपुर में इस अभियान से जुड़े आयोजनों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में राज्य की जनता से ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान अपनी जल संरक्षण परंपराओं की वजह से पूरे देश-दुनिया में पहचान रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू