देश की खबरें | वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, आठ सदस्य तीन वर्ष के लिए मनोनीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है और इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आठ लोगों को तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है।

नयी दिल्ली,19 मार्च जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है और इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आठ लोगों को तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है।

सिन्हा ने बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी देने वाली अधिसूचना 15 मार्च को जारी की थी। सिन्हा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

बोर्ड के आठ सदस्यों में एआईएमआईएल फार्मास्युटिकल्स के अध्यक्ष के के शर्मा, मुंबई के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक भान, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बालेश्वर राय और जम्मू के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

शर्मा लंबे वक्त से श्राइन बोर्ड से जुड़े रहे हैं और दो दशक से भी ज्यादा वक्त से विभिन्न आयोजनों में माता वैष्णो देवी की फूलों से सजावट में योगदान देते रहे हैं।

सदस्य मनोनीत किए जाने पर शर्मा ने कहा कि वह माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की बाधा रहित यात्रा सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे और इस संबंध में बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘ कटरा से अर्धकुमारी और अर्धकुमारी से भवन तक रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के लौटने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाने पर जोर दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी