विदेश की खबरें | टीके का विकास कोई प्रतियोगिता नहीं, रूस का कोविड-19 टीका संदेहजनक : अजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान की यात्रा पर पहुंचे अजार ने यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस घोषणा के संदर्भ में की कि उनके देश ने दुनिया का पहला कोविड-19 टीका विकसित और पंजीकृत कर लिया है।

ताइवान की यात्रा पर पहुंचे अजार ने यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस घोषणा के संदर्भ में की कि उनके देश ने दुनिया का पहला कोविड-19 टीका विकसित और पंजीकृत कर लिया है।

अजार ने इस टीके से संबंधित विज्ञान और सुरक्षा पर संदेह जताया।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों तथा विश्व की भलाई के वास्ते जल्द से जल्द सुरक्षित और प्रभावी टीका विकसित करने के लिए अमेरिका अपनी सरकार, अर्थव्यवस्था और जैव-प्रौद्योगिकी संबंधी शक्तियों को एकजुट कर रहा है।

अजार ने कहा कि अमेरिका ने मॉडर्ना कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे टीके के लिए एक विनिर्माण करार किया है और पांच अन्य कंपनियों के साथ आपूर्ति करार किया है जो टीके के काम से जुड़ी हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2,85,921, अब तक 6,129 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि करार में शामिल छह में से चार कंपनियों ने परीक्षणों के संबंध में जानकारी दी है कि कोविड-19 से मुक्त हुए लोगों की तुलना में परीक्षण में शामिल लोगों में टीके के कारण अधिक एंटीबॉडीज बनी हैं।

अजार ने कहा कि दो कंपनियों के परीक्षण तीसरे चरण में पहुंच गए हैं, जबकि रूसी टीके के बारे में ऐसी किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\