देश की खबरें | अहमदाबाद में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण का काम रुका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में टीके की अनुपलब्धता के कारण निगम के स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण का काम रोक ​दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अहमदाबाद, चार मई गुजरात के अहमदाबाद में टीके की अनुपलब्धता के कारण निगम के स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण का काम रोक ​दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की ओर से जारी बयान के अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, निगम के अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिये भी बंद कर दिया गया है ।

स्थानीय निकाय ने कहा कि नगर निगम को जैसे ही टीके मिलेंगे, योग्य लोगों के लिये टीकाकरण अभियान फिर से शुरू किया जायेगा ।

प्रदेश सरकार ने एक मई से राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया है ।

एएमसी ने कहा कि 18 से 44 साल के लोगों के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद में चिन्हित निजी एवं निगम के स्कूलों में टीकाकरण अभियान चल रहा है ।

सूरत में भी 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के लिये 'कोविशील्ड' टीका लगाने की प्रक्रिया मंगलवार को रोक दी गयी। सूरत नगर निगम ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी । निगम ने बताया कि टीकाकरण अभियान बुधवार को भी स्थगित रहेगा ।

निगम के अनुसार, 45 साल से अधिक उम्र के लिये कोवैक्सीन टीकाकरण तथा 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के ​लिये कोविशील्ड टीकाकरण पूरे शहर में चल रहा है ।

गुजरात में सोमवार को 1,41,834 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसके साथ ही प्रदेश में टीका ले चुके लोगों की संख्या बढ़़कर 1,25,73,211 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\