देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में 18-44 साल की उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण की शुरूआत सोमवार से होगी : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18—44 साल की उम्र के लोगों के लिये कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की शुरूआत सोमवार से होगी । मुख्यमंत्री ​अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की और कहा कि सरकार को टीके की 4.5 लाख खुराक ​प्राप्त हुयी है ।

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18—44 साल की उम्र के लोगों के लिये कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की शुरूआत सोमवार से होगी । मुख्यमंत्री ​अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की और कहा कि सरकार को टीके की 4.5 लाख खुराक ​प्राप्त हुयी है ।

देश भर में शनिवार से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण की शुरूआत हुयी । इस मौके पर केजरीवाल राजधानी के सरस्वती विहार में एक टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और इस अभियान की 'सांकेतिक शुरूआत' की ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली में 18—44 वर्ष के लोगों के ​लिये टीकाकरण की शुरूआत तीन मई से होगी । हमें 4.5 लाख टीके प्राप्त हुये हैं और उन्हें सभी जिलों में भेजा जा रहा है ।''

केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वह टीकाकरण केंद्रों पर कतार नहीं लगायें क्योंकि इस तरह से टीकाकरण की अनुमति नहीं है ।

उन्होंने कहा, ''मैं सभी से अपील करता हूं कि वह टीका लगवाने के लिये टीकाकरण केंद्र पर बगैर एप्वाइंटमेंट के नहीं जायें क्योंकि इसकी अनुमति नहीं है । इसलिये इन केंद्रों पर कृपया कतार नहीं लगायें । सबको एप्वाइंटमेंट मिलेगा और इसके लिये पहले उन्हें आनलाइन पंजीयन कराना होगा ।''

केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही राष्ट्रीय राजधानी में टीके की खेप आयेगी टीकाकरण अभियान में तेजी आ जायेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट