देश की खबरें | केंद के सहयोग के बिना भी बिहार में टीकाकरण मुहिम जारी रहेगी: नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि केंद द्वारा कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध नहीं कराए जाने के मद्देनजर राज्य सरकार अपनी तरफ से टीके खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी।

पटना, 10 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि केंद द्वारा कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध नहीं कराए जाने के मद्देनजर राज्य सरकार अपनी तरफ से टीके खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी।

नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के टीके उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, इसे ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार अपनी तरफ से टीके खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और पिछले दो-तीन दिन से बिहार में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में अब भी बड़े स्तर पर कोरोना वारयस की प्रतिदिन जांच हो रही है।

कुमार ने कहा कि अभी पूरे देश में कोरोना वायरस की जितनी जांच हो रही हैं, उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि राज्य में कोविड टीकों का भंडार समाप्त हो गया है और केंद्र सरकार ने अभी तक नया भंडार उपलब्ध नहीं कराया है, इसलिए हम अपने कोष से टीके खरीदकर राज्य में टीकाकरण अभियान जारी रखेंगे।’’

उन्होंने अधिकारियों को पूरे राज्य में अधिक से अधिक जांच कराने और अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\