देश की खबरें | उत्तरकाशी सुरंग हादसा : श्रमिकों से संपर्क स्थापित हुआ, धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंस गए सभी 40 श्रमिक सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क स्थापित करने में सफलता मिल गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण किया ।

उत्तरकाशी, 13 नवंबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंस गए सभी 40 श्रमिक सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क स्थापित करने में सफलता मिल गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण किया ।

सिलक्यारा—डंडालगांव सुरंग में पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे श्रमिकों तक पहुंच बनाने के लिए बचाव कर्मी रात भर मलबा हटाने के काम में जुटे रहे । श्रमिकों तक खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है ।

सिलक्यारा में बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकी-टॉकी के जरिए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ है और सभी सुरक्षित हैं ।

नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अंदर फंसे लोगों द्वारा खाने की मांग की गई है और उन्हें पाइप के जरिए खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं। श्रमिक फिलहाल 60 मीटर दूर हैं।

सुरंग में पानी के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए कंप्रेसर की मदद से दबाव बनाकर श्रमिकों तक खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री धामी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ सिलक्यारा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तेजी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है और अंदर फंसे मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री कम्प्रेसर के माध्यम से भेजी जा रही है ।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा और श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार गंभीर हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रेल मंत्री ने उनसे घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है । उन्होंने श्रमिकों के परिजनों से कहा कि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ।

उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार की सुबह अचानक ढह गया था जिससे उसमें 40 श्रमिक फंस गए थे ।

सुरंग का ढहने वाला हिस्सा उसके मुहाने से करीब 200 मीटर दूर है। सुरंग का निर्माण कर रही नवयुग इंजीनियरिंग लिमिटेड के अनुसार सुरंग में फंसे मजदूर बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\