देश की खबरें | उत्तारखंड: आईआईटी रूड़की की ‘मेस’ में चूहों की उछलकूद का वीडियो वायरल, संस्थान ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में रूड़की स्थित भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) की ‘मेस’ में रखे खाने के सामान में कथित रूप से चूहों को उछलकूद करते देख विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किय हालांकि संस्थान ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

रूड़की, 19 अक्टूबर उत्तराखंड में रूड़की स्थित भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) की ‘मेस’ में रखे खाने के सामान में कथित रूप से चूहों को उछलकूद करते देख विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किय हालांकि संस्थान ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

यह वीडियो संस्थान के राधाकृष्ण भवन की ‘मेस’ की रसोई का बताया जा रहा है।

वीडियो शुक्रवार दोपहर उस समय का है, जब छात्र खाना खाने मेस में पहुंचे और कुछ छात्र रसोई में चले गए।

विद्यार्थियों ने चूहों को खाने-पीने के सामान और बर्तनों पर उछल कूद करते हुए देखने के बाद अन्य विद्यार्थियों को भी वहां इकठ्ठा कर लिया और जमकर हंगामा किया।

इस बीच संस्थान ने ‘मेस’ में खाने के सामान में चूहों के होने की बात को शनिवार को नकार दिया और कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

आईआईटी की मीडिया सेल की प्रभारी सोनिका ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ‘मेस’ में खाने-पीने के सामान में चूहों के होने की बात को गलत बताया।

उन्होंने बताया कि चूहे ‘मेस’ के उस क्षेत्र में थे, जहां केवल खाली बर्तन आदि रखे हुए थे और उनमें कोई भी खाद्य सामग्री नहीं थी।

सोनिका ने बताया, “जानबूझकर मामले को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है जिसका हम दृढ़ता के साथ खंडन करते है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\