देश की खबरें | उत्तराखंड : कोटद्वार में ‘टप्पेबाज’ गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले की पुलिस ने रविवार को सांसी नामक अंतर्राज्यीय स्तर के ‘टप्पेबाज’ गिरोह की कथित दो महिलाओं सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का धन बरामद किया।
कोटद्वार, 13 अगस्त उत्तराखंड के पौड़ी जिले की पुलिस ने रविवार को सांसी नामक अंतर्राज्यीय स्तर के ‘टप्पेबाज’ गिरोह की कथित दो महिलाओं सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का धन बरामद किया।
पुलिस से यहां बताया कि शनिवार को कोटद्वार के पदमपुर के रहने वाले विपिन नेगी ने तहरीर दी थी कि वह मां राधा देवी के साथ भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख बीस हजार रुपये निकालने के बाद जब एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए अपना बैग खोला तो उससे रुपए गायब मिले।
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक, मेडिकल स्टोर एवं वहां आने-जाने वाले मार्ग के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों की जांच की और इसी दौरान रविवार को एक फुटेज में उन्हें दो महिलाएं संदिग्ध लगीं।
जांच पड़ताल में पता चला कि उन्होंने ही कथित तौर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चमेली बाई (50) और मीनाक्षी (30) के रूप में हुई है । दोनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ तहसील के कड़िया और गुलखेड़ी गांव की निवासी हैं।
चमेली बाई और मीनाक्षी के कब्जे से एक लाख तेरह हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरोह का अपराध करने का तरीका बड़ा शातिराना है जिसमें चार-पांच महिलाएं एक गिरोह बनाकर व्यक्ति को अपनी बातों में फंसाकर उसका सामान चुरा लेती हैं।
‘टप्पेबाज’ में आरोपी अपने निकट गांव के सगे संबंधियों के साथ समूह बनाकर चलते हैं और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाको में शातिर तरीके से एक घेरा बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
सं दीप्ति दीप्ति धीरज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)