देश की खबरें | उत्तराखंड : भाई को बहता देख दो बहनों ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार, 27 अप्रैल हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पर बने छठ पूजा घाट पर दोपहर बाद हुआ। नहाते समय 12 साल का वंश पानी के तेज बहाव में बहने लगा।

उसने बताया कि वंश को बचाने के लिए उसकी दो बहनों-ईशा (14) और मनीषा (15) ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने भाई को तो किसी तरह बचा लिया मगर दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का मूल निवासी है और यहां के सलेमपुर क्षेत्र में रहता है।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड