देश की खबरें | उत्तराखंड : दोहरे हत्याकांड से दहला रूद्रपुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रूद्रपुर में दोहरे हत्यकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करके दंपति की हत्या कर दी और उनकी मां को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रुद्रपुर (उत्तराखंड), तीन अगस्त उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रूद्रपुर में दोहरे हत्यकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करके दंपति की हत्या कर दी और उनकी मां को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बहस्पतिवार को यहां बताया कि वारदात शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिव नगर क्षेत्र में बुधवार रात हुई। उन्होंने बताया कि हमलावार ने घर में घुसकर संजय और सोनाली की कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में सोनाली की मां गौरी मंडल घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंजूनाथ ने कहा कि घटना के समय घर में दंपति, उनके दो बच्चे तथा सोनाली की मां मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राजकमल उर्फ जगदीश उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसकी तलाश में पुलिस के चार दल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग—अलग जगहों पर दबिश दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम संबंध बिगड़ने का लग रहा है। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद ही इस बारे में पुष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

सूत्रों ने बताया, आरोपी ने पहले संजय और सोनाली पर हमला किया और जब उनकी चीख सुनकर गौरी (60) उन्हें बचाने दौड़ीं तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान सामने आए उसके पुत्र जय को उसने धक्का दिया और फिर इत्मीनान से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड