देश की खबरें | उत्तराखंड: थराली में दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर उत्तराखंड के चमोली जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया थाने की ओर से थराली थाने को स्थानांतरित एक जीरो प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए दिलबर खान को बुधवार को गिरफ्तार किया जो कि नाई की दुकान चलाता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि खान ने पहले उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर डराने-धमकाने लगा।

पंवार ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

इससे पहले, पिछले माह चमोली जिले की नंदानगर तहसील में नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को कथित तौर पर आपत्तिजनक इशारे करने का मामला सामने आया था। इसके बाद इलाके में कुछ दिन तनाव की स्थिति रही।

मामले के दो समुदायों से संबंधित होने के कारण संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन को निषेधाज्ञा तक लागू करनी पड़ी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\