देश की खबरें | बारिश के बाद के हालात से उबरने में जुटा उत्तराखंड, 46 लोगों की मौत, 11 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में प्रशासन ने पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण हुए नुकसान का बुधवार को जायजा लिया और राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज किया। राज्य में रविवार रात से जारी वर्षा जनित आपदा से अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11 अन्य लापता हैं।

देहरादून/नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर उत्तराखंड में प्रशासन ने पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण हुए नुकसान का बुधवार को जायजा लिया और राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज किया। राज्य में रविवार रात से जारी वर्षा जनित आपदा से अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11 अन्य लापता हैं।

प्रशासन ने बुधवार को कई स्थानों पर सड़क पर यातायात की बहाली सुनिश्चित की। हालांकि, दूर-दराज के गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। राज्य का कुमाऊं क्षेत्र बारिश से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, कुछ पुल बह गए और मलबे में कई लोग फंसे हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि उसने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 1,300 से ज्यादा लोगों को बचाकर निकाला है और बचाव दल की टीमों की संख्या बढ़ाकर 15 से 17 कर दी है।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, “अब तक एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने उधम सिंह नगर और नैनीताल से 1,300 से ज्यादा लोगों को निकाला है। वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भी वितरित कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में छह, उत्तरकाशी और चमोली में दो-दो तथा देहरादून, चम्पावत, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक टीम को तैनात किया गया है।

बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा लेकिन प्रशासन को मलबे में दबे लोगों को बचाकर निकालने, सड़कों पर यातायात बहाली और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कुमाऊं के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।

भारी बारिश के कारण बेहाल नैनीताल में बुधवार को हालात सामान्य होते दिखे। भारी बारिश के कारण सड़के अवरुद्ध होने से जहां नैनीताल का उत्तराखंड के अन्य हिस्सों से संपर्क कट गया था, वहीं पर्यटक भी होटलों में कैद रहने को मजबूर हो गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार शाम को राजधानी देहरादून का दौरा कर सकते हैं।

गोला नदी में उफान के चलते नैनीताल में काठगोदाम रेलवे की पटरियों को नुकसान पहुंचा है। जिले में अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पीटीआई- को बताया कि काठगोदाम में क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत में चार या पांच दिन लग सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\