उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने के संबंध में एक विस्तृत नीतिगत विवरण भी केंद्र को सौंपा है ।

देहरादून, 11 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। हालांकि जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, वहां लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों को आंशिक रूप से खत्म करने का भी सुझाव दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने के संबंध में एक विस्तृत नीतिगत विवरण भी केंद्र को सौंपा है ।

लॉकडाउन से बाहर निकलने की रावत की योजना में उन जिलों में आवाजाही पर लगी पाबंदियों में आंशिक ढील देने की भी मांग की गयी है, जो कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित नहीं हुए हैं।

लॉकडाउन जारी रहने के दौरान आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और सामाजिम मेलजोल से दूर रहने के नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सख्त उपायों के भी प्रस्ताव दिए गए हैं ।

रावत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। रावत ने कहा कि केंद्र का दिशा-निर्देश एक-दो दिनों में आ जाएगा और अधिकारियों से इस पर पूरी तरह अमल करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ कोई बदसलूकी नहीं हो।

रावत ने कहा कि लोगों को आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि यह बहुत उपयोगी है ।

रावत ने कहा कि जरूरत होने पर जांच की सुविधाएं और बढायी जाएगी ।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से अब तक 35 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। उपचार के बाद पांच लोग ठीक हो चुके हैं और अस्पतालों से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\