देश की खबरें | उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत को रामनगर सीट से उतारे जाने पर रणजीत रावत ने जताई नाराजगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने नैनीताल की रामनगर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उतारे जाने पर नाराजगी जताई है।

देहरादून, 26 जनवरी कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने नैनीताल की रामनगर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उतारे जाने पर नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में रणजीत रावत पार्टी महासचिव एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उम्मीदवारी वापस लिये जाने की मांग करते हुए पार्टी के कदम पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछते दिख रहे हैं, ''क्या आप किसी और (हरीश रावत) को उस बंजर जमीन की फसल काटने देंगे, जिसे आपने उपजाऊ बनाया है।’’

इसमें रणजीत रावत जाहिर तौर पर हरीश रावत पर तंज कसते हुए कह रहे हैं, ‘‘जो व्यक्ति खुद को प्रदेश पार्टी का चेहरा बनाए जाने की बात कहता है और यह दावा करता है कि उसके नाम और काम पर वोट पड़ेंगे, तो उसे किसी दूसरी सीट से लड़ने में डर क्यों है।’’

उन्होंने पार्टी के फैसले को 'गलत' करार देते हुए पार्टी आलाकमान से इसे वापस लेने को कहा। उन्होंने हरीश रावत का जिक्र करते हुए कहा, "अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप तय करें कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ क्या करना है जिसके पास मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीट नहीं है।"

वीडियो में रणजीत रावत यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "आप जो भी तय करेंगे, मैं उसके साथ जाऊंगा। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में कोई भी निर्णय एकतरफा नहीं लिया जा सकता है।"

इस संबंध में वह यह भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, ‘‘बेबाकी से विचार रखने पर अगर पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करती है तो उन्हें इसका डर नहीं है।’’

रणजीत रावत ने भी रामनगर सीट से दावेदारी की थी। रामनगर सीट का प्रतिनिधित्व राज्य बनने के बाद 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी भी कर चुके हैं।

रणजीत रावत 2002 और 2007 में सल्ट सीट से विधायक चुने गए थे जबकि 2012 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता सुरेंद्र सिंह जीना से उन्हें पटखनी मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\