देश की खबरें | उत्तराखंड चुनाव: भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी: धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

देहरादून, 15 फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

धामी ने विजय चिह्न 'वी' बनाते हुए दावा किया कि राज्य में भाजपा ही अगली सरकार बनायेगी।

राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के एक दिन बाद धामी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप 10 मार्च आने दीजिए। आप देखेंगे कि हम 60 (का आंकड़ा) पार कर लेंगे।’’

राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार उसने चुनाव में ‘अबकी बार, साठ पार’ का नारा दिया था। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

हाल में वायरल की गई एक ​कथित खनन वीडियो के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने प्रदेश में खनन का दोहन किया और खनन माफियाओं को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह देख रही है कि किसने क्या किया।

मुख्यमंत्री धामी काफी देर तक ढोल की थापों के बीच मुस्कराते और बार-बार 'वी' का विजय चिह्न दिखाते रहे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।

इस बीच कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई हो रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से कम से कम 48 पर विजय हासिल करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट