देश की खबरें | उत्तराखंड : कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में कांग्रेस और बसपा के अनेक कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन में कई प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल हैं।

देहरादून, 15 जुलाई उत्तराखंड में कांग्रेस और बसपा के अनेक कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन में कई प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और लोकसभा सदस्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा में तमाम दलों से लोग शामिल हो रहे हैं और इसके पीछे हमारे संगठन की नीति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी की विचारधारा से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को ओर मजबूत करने तथा मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निशंक ने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यों एवं व्यवहार के माध्यम से जन अपेक्षाओं को पूरा कर रही है और इसी कारण जनता के बीच लोकप्रिय बनी हुई है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सतीश कुमार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव मोहम्मद यू​नुस और बसपा के प्रदेश सचिव योगेश कुमार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी