देश की खबरें | उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जिले के टनकपुर पर्यटक विश्राम गृह से 11 राज्यों के तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को लेकर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर रवाना किया।

देहरादून, पांच जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जिले के टनकपुर पर्यटक विश्राम गृह से 11 राज्यों के तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को लेकर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर रवाना किया।

धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का सौभाग्य है कि वे इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर किसी को कैलाश-मानसरोवर की यात्रा का सौभाग्य नहीं मिलता। यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक जागृति का मार्ग है।’’

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरने वाली कैलाश-मानसरोवर यात्रा पांच साल के अंतराल के बाद इस वर्ष फिर से शुरू हुई है।

तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है और मानसरोवर पास ही में स्थित मीठे पानी की झील है।

धामी ने कहा कि पहले लिपुलेख दर्रे से मानसरोवर यात्रा पूरी करने में सात दिन लगते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे के विकास के कारण अब यह यात्रा कुछ ही घंटों में पूरी हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक पड़ाव पर स्वास्थ्य, आवास, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में सुधार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\