देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में झगड़े के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन युवकों ने झगड़े के बाद 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 24 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन युवकों ने झगड़े के बाद 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नसीब कॉलोनी में सोमवार रात की है।

अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात किसी मुद्दे पर तीखी बहस के बाद विक्की, गोलू और करण नाम के तीन लोगों ने जितेंद्र (22) को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया।

उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\