देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी को अगवा कर हरियाणा और कोलकाता ले जाने और करीब चार महीने तक उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र),31 मई जिले की बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी को अगवा कर हरियाणा और कोलकाता ले जाने और करीब चार महीने तक उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बांसडीह थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी राजेश बिंद (22) गत 11 जनवरी को इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे अगवा कर लिया था।

उसने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर राजेश बिंद के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने गत 26 मई को किशोरी को बरामद कर लिया था।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बताया है कि राजेश बिंद ने उसका अपहरण कर लिया था और उसे हरियाणा व कोलकाता ले गया था। सिंह ने किशोरी के हवाले से बताया कि आरोपी युवक ने चार महीने तक पीड़िता से दुष्कर्म किया जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश बिंद को बुधवार को राजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी