देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में महिला का शव छत से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला का शव घर के कमरे में छत से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला का शव घर के कमरे में छत से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बेहड़ा थ्रू गांव में शनिवार को विवाहिता पूजा (23) ने कथित तौर पर अपने घर में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि महिला का शव छत से लटका हुआ मिला, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ ने बताया कि पूजा की शादी दो साल पहले बेहड़ा थ्रू गांव निवासी सुमित कुमार से हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में जिले के चरथावल थाने के अंतर्गत इस्सोपुर टील गांव के पास नहर में शनिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला।

चरथावल के थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू