देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मेरठ में पति की गला घोंटकर हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेरठ, 17 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास एक जहरीला सांप देखा गया था और शुरुआती रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत की बात सामने आ रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि घटना बेहसूमा थानाक्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है, जहां 30 वर्षीय अमित कश्यप उर्फ मिक्की रविवार सुबह अपने घर में मृत पाया गया था।

उन्होंने बताया कि अमिक के बिस्तर के पास एक जहरीला सांप भी मिला था, जिससे यह प्रतीत हुआ कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है, न कि जहर से।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी रवीता (30) ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप (20) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले अमित का गला घोंटा और फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसके पास एक जहरीला सांप छोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि सांप मृत शरीर के नीचे दबा रहा और उसने कई बार मृतक को काटा, जिससे जांच में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला के अमरदीप नामक युवक से संबंध थे, जो मृतक का ही मित्र बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पति को इस रिश्ते की जानकारी होने के बाद दोनों के बीच अकसर विवाद होता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट