देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो महिलाओं की मौत और पांच अन्य लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को एक वैन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को एक वैन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वैन में सवार श्रद्धालु फिरोजाबाद से मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आगरा जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद इलाके में बृहस्पतिवारदोपहर करीब 12 बजे ये हादसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि हादसे में चरण देवी (60) और रामवती (55) की मौत हो गई जबकि सुनीता, मंजू, आराध्या, नोमी और वैन चालक पवन घायल हो गये।

सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सभी लगों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\