देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नोएडा में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक कैंटर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 18 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक कैंटर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सूरजपुर थानाक्षेत्र के निक्को मोड पर उस समय हुई जब बाइक सवार युवक यामहा कंपनी में काम करने के लिए घर से निकले थे।

सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान खुर्शीदपुरा थानाक्षेत्र के जारचा इलाके के रहने वाले धीरज (20) और कुलदीप (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक जैसे ही निक्को मोड़ के पास पहुंचे तेज रफ्तार एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में धीरज की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलदीप को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड