देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो लोगों की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गाजीपुर, 21 मार्च उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए चार टीमें बनाई हैं और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\