देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : दो वाहनों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच अन्य लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रयागराज, 10 मार्च उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (करछना) संजय कुमार सिंह ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत भीरपुर पुलिस चौकी के निकट रविवार शाम यह दुर्घटना घटी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब बोलेरो पिकअप वाहन एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे एक तिपहिया सवारी वाहन से टकरा गया, जिससे वाहन में बैठे दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शांति देवी (23) और गौरव ठाकुर (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों में चार लोगों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में किया जा रहा है जबकि एक व्यक्ति को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बोलेरो पिकअप वाहन का ड्राइवर घटनास्थल से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ