देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को हरियाणा परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 24 जून उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को हरियाणा परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया की कैराना थाना क्षेत्र में कैराना बाइपास मार्ग पर हरियाणा परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार आसिम (19), आसिफ (20) और आसिफ रफीक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौर्य ने बताया कि घटना के बाद बस चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज