देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रयागराज, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना गंगा नगर के मऊआइमा थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई।

मऊआइमा थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार शैलेंद्र गुप्ता (32) अपनी पत्नी कमलेश गुप्ता (30) और बेटे शिवांश (10) के साथ अयोध्या से प्रयागराज लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल कार सवार तीनों लोगों को मऊआइमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को एसआरएन अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने शिवांश को शुक्रवार को ही मृत घोषित कर दिया था।

मिश्रा ने बताया कि शैलेंद्र और उनकी पत्नी कमलेश गुप्ता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\