देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: रायबरेली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन लोग फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायबरेली, 29 मार्च उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस ने बताया कि हरचंदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि आठ मार्च को पहले से परिचित एक युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जब वह शहर के रतापुर चौराहे के पास पहुंची तो आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ कार से आया और वहां से उसे एक रेस्तरां ले गया।

पुलिस के मुताबिक, खाना खाने के बाद तीनों युवक युवती को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पास स्थित एक कमरे पर ले गए, जहां तीनों ने उससे दुष्कर्म किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को हरचंदपुर के रूपखेड़ा निवासी सतीश यादव समेत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\