Uttar Pradesh: हत्याओं के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने भगाने की कोशिश की, पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ जिले में नाबालिग लड़कों की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर कथित रूप से गोली चलाकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकृत्य के प्रयास में उनकी हत्या कर दी थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मेरठ (उप्र), 13 जुलाई : मेरठ जिले में नाबालिग लड़कों की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर कथित रूप से गोली चलाकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकृत्य के प्रयास में उनकी हत्या कर दी थी. उसने बताया कि ग्राम नवाबगढ़ी निवासी आरोपी असद को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नंगला ऑर्डर के जंगल क्षेत्र में साक्ष्यों की तलाशकी जा रही थी.

पुलिस ने कहा, ‘‘आरोपी ने पहले एक नीली पैंट (जो एक मृतक की थी) और एक रस्सी मिट्टी से निकाल कर पुलिस को सौंपी. वह हत्या में प्रयुक्त एक और रस्सी निकालने गया लेकिन उसी दौरान वह झाड़ियों में छिपाए तमंचे से पुलिस पर गोली चलाते हुए हुए भागने लगा.’’ उसने कहा, ‘‘पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया. मौके से एक तमंचा, एक कारतूस, मृतक की पैंट तथा दो रस्सियां बरामद हुईं.’’ यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: बिहार की एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं; तेजस्वी यादव

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले असद ने अपने मोहल्ले के 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को घर से बुलाकर गला घोट कर हत्या कर दी थी और शव को खाली पड़े जर्जर मकान में फेंक दिया था. इससे पहले आरोपी ने अप्रैल में गांव के ही 11 वर्षीय एक बालक की भी इसी तरह गला दबाकर हत्या की थी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने किशोरों से कुकृत्य का प्रयास किया था और विरोध करने पर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी

Share Now

\