देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख ने आईएएस अधिकारी के निलंबन को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा।

लखनऊ/कन्नौज, 26 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा।

यादव ने कन्नौज में जारी महायज्ञ में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, “इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को एक आईएएस अधिकारी की तलाश करनी पड़ रही है।”

इस टिप्पणी का संदर्भ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश से है, जिन्हें पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया गया था।

राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक, मामले में कथित रूप से शामिल एक बिचौलिए निकंत जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ के रहने वाले 40 वर्षीय जैन को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोमती नगर में हिरासत में लिया गया।

जैन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) (जबरन वसूली) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 और 13 के तहत आरोप हैं।

वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश को सौर उद्योग के एक निवेशक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

शिकायत में जैन पर प्रकाश के नाम से परियोजनाओं के लिए मंजूरी देने के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था।

निवेशक ने आरोप लगाया कि जैन ने अधिकार प्राप्त समिति और राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी में तेजी लाने के लिए पांच प्रतिशत रिश्वत मांगी थी।

हालांकि प्राथमिकी में प्रकाश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया लेकिन उनकी भूमिका जांच के दायरे में आई है, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रकाश की भागीदारी की जांच किये जाने की पुष्टि की है।

अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था और कोविड-19 महामारी (2019-2022) के दौरान लखनऊ सहित कई जिलों में जिलाधिकारी का पद संभाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी