देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: संभल के विभिन्न प्राचीन धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल को धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर तैयार करने के लिए कल्कि मंदिर सहित विभिन्न प्राचीन धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संभल, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल को धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर तैयार करने के लिए कल्कि मंदिर सहित विभिन्न प्राचीन धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुल मंजूर राशि में से तीन करोड़ रुपये प्राचीन कल्कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष रूप से आवंटित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कल्कि धाम और शंख माधव तीर्थ सहित कई धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने की योजना तैयार की जा रही है।

संभल के उपजिलाधारी विकास चंद्र ने शुक्रवार को संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों में से शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप के अलावा कल्कि मंदिर का निरीक्षण कर योजनाओं का खाका तैयार कराया।

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ धार्मिक विकास नहीं बल्कि शहर की गरिमा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

विकास चंद्र ने बताया कि भगवान कल्कि मंदिर में भव्य परिक्रमा पथ, धार्मिक पेंटिंग, सुंदर बागीचा, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था और भगवान कल्कि का भव्य घोड़ा स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत कल्कि मंदिर के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

संभल में पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद हुईं हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने 14 दिसंबर को 46 वर्ष से बंद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलवाये थे।

इसके साथ ही संभल के विलुप्त हो चुके तमाम तीर्थ स्थल और कूपों को खोज निकालने की कार्रवाई की गई थी।

संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों के अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित आठ स्मारकों को भी विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने काम शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\