देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में रिकवरी दर 94 प्रतिशत से अधिक : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश में पहले से ही युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Corona

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 25 मई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश में पहले से ही युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

कोविड प्रबंधन कार्यक्रम का जायजा के लिए मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी की पहली लहर में ‘ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट’ का जो मंत्र दिया था उस पर निरंतर चलते हुए हमने दूसरी लहर को भी सफलतापूर्वक नियंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर लगतार कम हो रही है जबकि रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में रिकवरी दर 94 फीसद से अधिक है जबकि संक्रमण की दर औसतन 3 फीसद के आसपास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हमारी तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) (बच्चों के आईसीयू) बनाए जा रहे हैं। साथ ही सभी जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड के पीकू क्रियाशील किए जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों टीकाकरण होगा और हर जिले में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ बनेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी