देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, सात युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में बुधवार को गोकुल बैराज के पास एक चाय की दुकान पर हुए झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर कुछ लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मथुरा, 18 सितंबर उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में बुधवार को गोकुल बैराज के पास एक चाय की दुकान पर हुए झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर कुछ लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि गोकुल बैराज के पास एक चाय की दुकान पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस की अभिसूचना इकाई की टीम के सदस्यों ने बीचबचाव की कोशिश की तो भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को घेर कर सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान सौरभ, अभय, सागर, सोनी, जतिन, शिवम और रजत के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\