देश की खबरें | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: कांस्टेबल पदों पर 60,244 अभ्यर्थी चयनित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने भर्ती परीक्षा-2023 के तहत कांस्टेबल के पदों पर 60,244 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की घोषणा की है।

लखनऊ, 14 मार्च उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने भर्ती परीक्षा-2023 के तहत कांस्टेबल के पदों पर 60,244 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की घोषणा की है।

अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए।

पिछले साल 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई भर्ती परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया था। यह घटना आम चुनावों के दौरान एक राजनीतिक मुद्दा भी बनी, जिसके बाद राज्य सरकार ने अगस्त में फिर से परीक्षा आयोजित होने पर परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।

भर्ती के तहत 60,244 पदों के लिए 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में से 12,937 सामान्य वर्ग, 32,052 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14,026 अनुसूचित जाति से और 1,229 अनुसूचित जनजाति से हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 12,048 महिलाएं हैं।

बयान में कहा गया है कि सफल उम्मीदवार जल्द ही इस पद के लिए अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

रामपुर से चयनित अभ्यर्थी मुकेश कुमार ने खुशी प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मैं सरकार का बहुत आभारी हूं कि उसने इस होली पर मेरे और मेरे परिवार को यह खुशी दी।’’

श्रावस्ती से चयनित एक अन्य अभ्यर्थी अभिषेक मिश्रा ने भी होली से पहले परिणाम घोषित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘हमें मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार था और मैं त्योहार से ठीक पहले इसे घोषित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभारी हूं।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल पद पर चयनित सभी 60,244 मेधावी और ऊर्जावान युवाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मैं सफल उम्मीदवारों के समर्पण की सराहना करता हूं और उनकी उपलब्धियों का श्रेय उनकी प्रतिभा, दृढ़ता और उनके शिक्षकों और माता-पिता के आशीर्वाद को देता हूं।’’

चंदन जफर खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\