देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : कोविड-19 से और एक व्यक्ति की मौत, 53 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं।

लखनऊ, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से मथुरा में एक मरीज मौत हुई है। राज्य में अभी तक महामारी से कुल 22,743 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 53 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी अवधि में 56 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त 1,028 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में अब तक 17,08,057 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16,84,286 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक छह करोड़ 33 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,34,000 नमूनों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टीके की अब तक चार करोड़ 20 लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है जिसमें से तीन करोड़ 51 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कोविड-19 प्रबंधन के मामले में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को उत्तर प्रदेश के नक्शेकदम पर चलना चाहिए।

नाईक ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के मुकाबले 6.71% ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत मात्र 0.29 है। वहीं, महाराष्ट्र में यह 24.55 है। साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 1,27,097 है जबकि उत्तर प्रदेश में इनकी तादाद 22,728 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज