देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलरामपुर, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि खागईजोत गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय नरेन्द्र नाम के एक व्यक्ति के घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने से घर में मौजूद तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घायलों में तारा देवी, आशीष, कमलेश प्रताप की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को मामूली चोटे आईं थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट