देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: होली पर हिंसक घटनाओं में 12 से अधिक लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 15 मार्च उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जबरन रंग लगाने, जाति-आधारित विवादों और शराब के नशे में झड़प की कई घटनाएं हुईं।

मथुरा जिले के जैत क्षेत्र स्थित बाटी गांव में अगड़ी जाति के लोगों और दलित समुदाय के लोगों के बीच टकराव में 10 लोग घायल हो गए।

जैत थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया, “उच्च जाति के दो लोगों ने दलित समुदाय के लोगों पर जबरन ‘गुलाल’ लगाने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हुईं। घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।”

फर्रुखाबाद जिले में दलितों पर बदमाशों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शनिवार को दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि शुक्रवार को कमालगंज क्षेत्र के बीबीपुर गांव में अनिल कुमार के परिवार के सदस्य होली की रस्में निभाने जा रहे थे कि तभी शिवम कटियार, सोम कटियार, जितेंद्र और पप्पू ने उन पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कौशांबी जिले में स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष के दो बेटों ने एक दारोगा (पुलिस उपनिरीक्षक) पर कथित रूप से हमला किया और नशे की हालत में उसकी वर्दी फाड़ दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने बताया, “उपनिरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति, सत्येंद्र कुशवाहा और अभिषेक कुशवाहा के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई।”

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

संत कबीर नगर जिले के कारी गांव में होली के दौरान संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में कई झोपड़ियों में आग लगा दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया, “गाना बदलने की मांग करने वाले एक समूह के दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद हुई आगजनी में कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।”

उन्होंने बताया, “इस घटना में चार लोग घायल हो गए और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थानाक्षेत्र के सराय समोखपुर गांव में होली पर दो समूहों के बीच झड़प में 60 वर्षीय महिला सोनारा देवी की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया, “हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।”

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के नंदऊ पारा गांव में होली का जश्न के दौरान हुई मारपीट में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, “पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

पुलिस के मुताबिक, होली के जश्न के दौरान राम सहारे यादव के घर पर पिटाई से सुनील यादव नामक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट